Tilak Lagana Jaruri Hain ( तिलक लगाना जरुरी हैं। )
तिलक लगाना जरुरी हैं।
.
दस हो या करोड़ो वहा।
महल हो या सिर्फ झाड़ वहा।
तंग गलियां हो या बड़ी सड़के वहा।
सबको-अपना अधिकार पाना ,
और...
कर्तव्य निभाना जरुरी हैं।
इसलिए ,तिलक लगाना जरुरी हैं। तिलक लगाना जरुरी हैं।
ये तो मेला हैं अलग-अलग चिन्होका।
रंगमंच सजता हैं ,
राजनीतके कलाकारोंका।
उस रंगमंच का मूल चुकाना जरुरी हैं।
इसलिए ,तिलक लगाना जरुरी हैं।
तिलक लगाना जरुरी हैं।
डरते न वो कोई गोलीसे।
डरते वो सिर्फ और सिर्फ ,
हमारे बीच एक-दूसरेके लिए अच्छी बोलीसे।
इन् बारूदी काली फसल उगाने वालोको ,
कुछ अच्छे पाठ पढ़ना जरुरी हैं।
इसलिए ,तिलक लगाना जरुरी हैं।
तिलक लगाना जरुरी हैं।
आरक्षण को मत की तिजोरी समझनेवाले हो या ,
देशकी तिजोरीमे छेद करके ,
खुद्की तिजोरी भरनेवाले।
उनको उखाड़ फेकना जरुरी हैं।
इसलिए ,तिलक लगाना जरुरी हैं।
तिलक लगाना जरुरी हैं।
हमारे इस महान देशको…
जाती-लिंग-वर्णसे बाट-बाटकर ,
छोटी तस्वीर देखनेवालों को ,
बड़ी तस्वीर दिखाना जरुरी हैं।
इसलिए ,तिलक लगाना जरुरी हैं।
तिलक लगाना जरुरी हैं।
विद्या-विकास-नारीसुरक्षाको ,
कम आकनेवाले कलाकारोको ,
उनके मंचसे गिरना जरुरी हैं।
इसलिए ,तिलक लगाना जरुरी हैं।
तिलक लगाना जरुरी हैं।
व्यवस्था ,जैसी मूरतमे ,
आस्था रखना जरुरी हैं।
दुषित-खंडित हो जाए कही ये,
तो …
साफ़ करके तिलक लगाके नहीं,
पर …
तिलक लगाके साफ़ करना जरुरी हैं।
ना हैं तिलक कोई ये ,
कुमकुम-केसर-चंदनका।
वैसे ये तो हैं सिर्फ स्याही ,
पर तिलक इस मुरतका।
राष्ट्रके इस पावन मंदिरमे ,
मूर्ति स्थापित करना जरुरी हैं।
मूर्ति स्थापित करना हैं अगर ,
तो ,
तिलक लगाना जरुरी हैं।
तिलक लगाना जरुरी हैं।
-संकेत अशोक थानवी ॥२४ /दिसंबर /१४ ॥
Comments
Post a Comment